मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि भारत के लोकसभा चुनाव में 64 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने भाग लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। आज नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि यह सभी जी 7 देशों – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और कनाडा के मतदाताओं की संख्या का डेढ गुना है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में 31 करोड़ से ज्यादा महिला मतदाताओं ने वोट डाले, जो दुनिया में अब तक का सबसे ज्यादा है। उन्होंने यह भी कहा कि 2019 के आम चुनाव में पांच सौ 40 पुनर्मतदान के विपरीत इस चुनाव में केवल 39 पुनर्मतदान हुए। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 2019 में तीन हजार 500 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार दस हजार करोड़ रुपये की जब्ती की गई। इस आम चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की 495 शिकायतों में से 90 प्रतिशत से अधिक का निपटारा किया गया।
Site Admin | जून 3, 2024 8:55 अपराह्न
भारत के लोकसभा चुनाव में 64 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने भाग लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया