भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने पिछले वित्त वर्ष में माल प्रबंधन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश के बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2023-24 में 819 मिलियन टन माल प्रबंधन किया, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 में बढ़कर 855 मिलियन टन हो गया। यह 4.3 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने, परिचालन दक्षता बढ़ाने और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मंत्रालय के लगातार प्रयासों ने देश के समुद्री क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया है।
Site Admin | मई 13, 2025 2:07 अपराह्न
भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने पिछले वित्त वर्ष में माल प्रबंधन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की
