भारत के पूर्वी और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में अगले 4 से 5 दिन के दौरान मूसलाधार बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज वर्षा हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में आज और अगले 3 से 4 दिन के दौरान छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में मूसलाधार बारिश की संभावना है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में, तमिलनाडु, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में कल तक ये स्थितियाँ बनी रहेंगी। आज और कल असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है।
Site Admin | सितम्बर 10, 2025 6:55 पूर्वाह्न
भारत के पूर्वी और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में अगले 4 से 5 दिन के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना
