मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 4, 2023 9:14 अपराह्न | एशियाई खेल - भाला फेंक

printer

भारत के नीरज चोपड़ा ने चीन के हांगचोओ में जारी 19वें एशियन गेम्स में इतिहास रचा

 
भारत के नीरज चोपड़ा ने चीन के हांगचोओ में जारी 19वें एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। नीरज ने लगातार दूसरी बार स्‍वर्ण पदक पर निशाना साधा है। नीरज ने आज भारत को ओवरऑल 17वां स्वर्ण पदक दिलाया। मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा से एशियाई खेलों में इसी प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। नीरज ने 88.88 मीटर का थ्रो किया और स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में भारत के किशोर जेना ने 87.54 मीटर दूर भाला फेंक रजत पदक प्राप्‍त किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला