मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 15, 2024 4:49 अपराह्न

printer

भारत के कुल निर्यात में बीते महीने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज

भारत के कुल निर्यात में बीते महीने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। इस वर्ष फरवरी में देश का कुल निर्यात 73 दशमलव 55 अरब डॉलर रहा जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि से 14 प्रतिशत अधिक है। इसमें वस्तुओं का निर्यात 41 दशमलव 40 अरब डॉलर और सेवा क्षेत्र का निर्यात 32 दशमलव 15 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य सचिव सुनिल बर्थवाल ने संवाददाताओं को बताया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच देश का निर्यात सभी अनुमानों से बेहतर रहा और बीते 11 महीनों में यह सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि फरवरी के आंकड़े पिछले वर्ष की अवधि से अधिक हैं जो चुनौतियों के बावजूद देश के कारोबार क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है।