भारत में ऑटोमोबिल क्षेत्र में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। वाहनों की कुल बिक्री 2 करोड़ 81 लाख इकाई को पार कर गई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 7.71 प्रतिशत अधिक है। सर्वाधिक 7.24 प्रतिशत की वृद्धि दोपहिया वाहनों की बिक्री में हुई है। यात्री वाहनों में 9.7 प्रतिशत, ग्रामीण यात्री वाहनों की बिक्री में 12 प्रतिशत, जबकि शहरी बाजारों में 8 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि रही है।
पिछले वर्ष दिसंबर में यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों और तिपहिया वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी से खुदरा बिक्री में 14.63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि संशोधित जीएसटी दरों के लागू होने से हुई है।