भारत के अर्जुन एरिगैसी और कोनेरू हम्पी ने कतर के दोहा में आयोजित 2025 फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप के रैपिड मुकाबले में अपने अपने वर्ग के कांस्य पदक जीते हैं। मैग्नस कार्लसन और एलेक्जेंड्रा गोरियाचकिना ने खिताब अपने नाम किया। कार्लसन ने 10.5 अंकों के साथ अपना छठा विश्व रैपिड शतरंज खिताब जीता है। व्लादिस्लाव आर्टेमिएव 105.5 के स्कोर के साथ दूसरे और एरिगैसी 98 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। एरिगैसी ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। हम्पी ने महिला विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता, इसके अलावा उन्होंने 2019 और 2024 में दो बार स्वर्ण पदक भी जीता है।
Site Admin | दिसम्बर 29, 2025 1:27 अपराह्न
भारत के अर्जुन एरिगैसी और कोनेरू हम्पी ने कतर के दोहा में आयोजित 2025 फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप के रैपिड मुकाबले में अपने अपने वर्ग के कांस्य पदक जीते