शतरंज में, ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी और पी.हरिकृष्णा ने फ़िडे विश्व कप 2025 के प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है। गोवा में पणजी स्थित रिसॉर्ट रियो में अर्जुन एरिगैसी ने हंगरी के पीटर लेको और पी.हरिकृष्णा ने स्वीडन के निल्स ग्रैंडेलियस को हराया। भारत के ही आर. प्रज्ञानंदा रूस के डेनियल डुबोव से हारकर विश्व कप से बाहर हो गए हैं।
Site Admin | नवम्बर 14, 2025 7:11 पूर्वाह्न
भारत के अर्जुन एरिगैसी और पी.हरिकृष्णा ने फ़िडे विश्व कप 2025 के प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में किया प्रवेश