भारत के अक्षय ऊर्जा क्षेत्र ने पिछले एक वर्ष में उल्लेखनीय वृद्धि की है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता में पिछले एक वर्ष में 24 दशमलव 2 गीगावाट की वृद्धि हुई। अक्षय ऊर्जा क्षमता अक्टूबर 2023 में 178 दशमलव 98 गीगावाट के मुकाबले अक्टूबर 2024 में बढ़कर 203 दशमलव 18 गीगावाट हो गई है।
यह उल्लेखनीय वृद्धि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के अनुरूप है। परमाणु ऊर्जा सहित कुल गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता 2023 में 186 दशमलव 46 गीगावाट की तुलना में 2024 में बढ़कर 211 दशमलव 36 गीगावाट हो गई है। सौर क्षेत्र में 20 दशमलव एक गीगावाट की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।