जनवरी 25, 2026 5:44 अपराह्न

printer

भारत की विकास गाथा में अन्य देशों की रुचि पहले से अधिक मजबूत: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि भारत की विकास गाथा में अन्य देशों की रुचि पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान एक निजी मीडिया चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्‍होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत अब हाशिए पर रहने वाला भागीदार नहीं है, बल्कि उच्च विकास दर, कम मुद्रास्फीति और नीतिगत स्थिरता के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था का प्रमुख वा‍हक है।