महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति सांस्कृतिक एकता और भाषाई विविधता के संगम में निहित है। नई दिल्ली में भारतीय भाषाओं के संवर्धन और भारत की विरासत को बढ़ावा देने के विषय पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने भाषिणी, केटीएस, आदिवाणी और संचिका जैसे मंच विकसित किए हैं ताकि भाषा भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति बनी रहे। उन्होंने कहा कि भाषा लोगों को अपनी सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत से जोड़े रखती है। वाराणसी में चौथे काशी तमिल संगमम का उल्लेख करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह भाषा के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि संगमम प्रतिभागियों के लिए ज्ञान, परंपराओं, संस्कृतियों और समुदायों से पुनः जुड़ने का एक अनूठा अवसर है।
Site Admin | दिसम्बर 10, 2025 8:58 अपराह्न
भारत की वास्तविक शक्ति सांस्कृतिक एकता और भाषाई विविधता में निहित: केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी