ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा इस महीने भारत की यात्रा पर आएंगे। तेजी से बदलती वैश्विक व्यवस्था के बीच उनके इस दौरे से द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूती मिलने की संभावना है। भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ एच. दा नोब्रेगा ने एक समाचार एजेंसी को दिए गये साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने व्यापार, प्रौद्योगिकी और भू-राजनीति के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बढ़ते समन्वय को महत्वपूर्ण बताया है।
राजदूत ने कहा कि राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ब्राजील दौरे के एक वर्ष से भी कम समय में हो रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने 70 वर्षों से अधिक समय से राजनयिक संबंध बनाए रखे हैं और आज के वैश्विक परिवेश में इसका विशेष महत्व है।
पिछले महीने, राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और ब्राजील प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने के मामले में एकमत हैं।