नवम्बर 3, 2024 7:58 पूर्वाह्न

printer

भारत की मालविका बंसोड़ जर्मनी में खेले जा रहे हायलो ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंची

भारत की मालविका बंसोड़ डेनमार्क की जूली डावल जैकबसेन को हराकर हायलो ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फाइनल में पहुंच गई हैं। फाइनल में आज मालविका का सामना डेनमार्क की ही सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मिया ब्लिचफेल्ट से होगा।

 

2022 में सैयद मोदी इंटरनेशनल BWF सुपर 300 प्रतियोगिता में पीवी सिंधु से पराजित होकर उपविजेता रहने के बाद विश्व बैडमिंटन संघ के वर्ल्ड टूर में मालविका आज दूसरी बार फाइनल में खेलेंगी।