फ़रवरी 1, 2026 9:13 अपराह्न

printer

भारत की देविका सिहाग ने थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्‍स का खिताब जीता

भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी देविका सिहाग ने आज थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंग्लस का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में मलेशिया की गोह जिन वेई के मैच के बीच से हट जाने के बाद देविका ने पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 खिताब जीता।

हरियाणा की रहने वाली 20 वर्षीय खिलाड़ी देविका तब 21-8, 6-3 से आगे चल रही थी, जब विश्व में 68वें नंबर की खिलाड़ी और दो बार की विश्व जूनियर चैंपियन गोह ने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण मुकाबले से हटने का फैसला किया।

देविका ने पिछले कुछ समय से शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अगस्त 2025 में मलेशिया इंटरनेशनल में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने 2025 में विश्व विश्वविद्यालय खेलों में भारत की मिक्स्ड टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम योगदान दिया। वह पिछले सत्र में इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 100 में उपविजेता रही थी, जबकि 2024 में चार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी।