दिसम्बर 15, 2024 7:04 पूर्वाह्न

printer

भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आज नई दिल्‍ली पहुंचेंगे श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आज नई दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। श्रीलंका के राष्‍ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद ये उनकी पहली भारत यात्रा है। वे मंगलवार तक भारत में रहेंगे।