केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि भारत की ताकत मूल रूप से उसकी बौद्धिक संपदा में निहित है। हैदराबाद के गाचीबौली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित विज्ञान वैभव 2026 अंतरिक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए, श्री रेड्डी ने कहा कि सी.वी. रमन की विरासत आज भी आत्मनिर्भर भारत को प्रेरित करती है, जो अब वैश्विक प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में अग्रणी बन रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘जय अनुसंधान‘ के विजन के तहत, सरकार ने वैज्ञानिक परिदृश्य में व्यापक परिवर्तन किए हैं।
News On AIR | मार्च 1, 2026 12:02 अपराह्न
भारत की ताकत मूल रूप से उसकी बौद्धिक संपदा में निहित: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी