जनवरी 18, 2026 6:47 अपराह्न

printer

भारत की तरह पाकिस्तान, अमरीका में निवेश नहीं लाता: मैककॉर्मिक

डॉनल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य रिच मैककॉर्मिक ने कहा है कि भारत की तरह पाकिस्‍तान, अमरीका में निवेश नहीं लाता। सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होंने यह बात कही।

    टैरिफ और व्यापार के मद्देनज़र अमरीका के साथ भारत के आर्थिक और रणनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए, मैककॉर्मिक ने बताया कि पाकिस्तान 300 मिलियन लोगों का देश है लेकिन वे अमरीका में निवेश नहीं करता है। भारत न केवल अमरीका से निवेश लेता है, बल्कि निवेश करता भी है। भारत और अमरीका को समान विचारधारा वाले देश बताते हुए, उन्होंने सहयोग और व्यापार में निष्पक्षता की आवश्यकता पर बल दिया।