मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 22, 2024 2:07 अपराह्न

printer

भारत की तटवर्ती सीमाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना का अस्तित्व में होना बेहद जरूरी: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने जोर देकर कहा है कि भारत की तटवर्ती सीमाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना का अस्तित्व में होना बेहद जरूरी है। नई दिल्ली में कल नौसेना मुख्यालय में श्री त्रिपाठी ने आत्मनिर्भरता के लिए नौसेना की प्रतिबद्धता को दोहराया।

श्री त्रिपाठी ने समुद्री क्षेत्र में चुनौतियों के लिए घरेलू समाधान खोजने, नवाचार और प्रौद्योगिकी को अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने नौसेना मुख्यालय के कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल और नौसेना द्वारा की गई जवाबी कार्यवाहियों से भी अवगत कराया। नौसेना प्रमुख ने नौसेना कर्मियों द्वारा उनकी सेवा में समर्पण व्यावहारिकता की भी प्रशंसा की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला