नवम्बर 30, 2025 5:52 अपराह्न

printer

भारत की गायत्री गोपीचन्‍द और त्रिशा जॉली की जोड़ी ने जीता डबल्‍स का खिताब

 

भारत की गायत्री गोपीचन्‍द और त्रिशा जॉली की जोड़ी ने सैयद मोदी अंतरराष्‍ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला डबल्‍स का खिताब जीत लिया है। लखनऊ में आज खेले गए फाइनल में भारतीय जोड़ी ने जापान की तनाबे और ऑसावा की जोडी को 17-21, 21-13, 21-15 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

इस बीच, पुरुष सिंग्‍लस के फाइनल में भारत के किदाम्‍बी श्रीकांत और हॉन्‍गकॉन्‍ग के गुनावन जैसन के बीच मुकाबला जारी है।