अक्टूबर 29, 2025 1:35 अपराह्न

printer

भारत की अनाहत सिंह कनाडा स्‍कवेश महिला ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची

स्‍कवेश में, भारत की अनाहत सिंह कनाडा महिला ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। कल टोरंटो में महिला सिंगल्‍स के क्‍वार्टर फाइनल में अनाहत ने विश्‍व की सातवें नम्‍बर की बेल्जियम की टिन्‍ने गिलिस को तीन-शून्‍य से हरा दिया। 43वें स्‍थान पर काबिज अनाहत ने पहली बार शीर्ष दस की किसी खिलाडी को हराया है। सेमीफाइनल में अनाहत का मुकाबला कल इंग्‍लैंड की जॉर्जिना केनेडी से होगा। एक अन्‍य सेमीफाइनल में मिस्र की अमिना ऊर्फी का सामना अमरीका की अमांडा सोभी से होगा।