फ़रवरी 19, 2026 10:29 अपराह्न

printer

भारत-कीनिया ने डिजिलॉकर पायलट प्रोजेक्ट पर समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और कीनिया ने आज नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कीनिया में डिजिलॉकर पायलट प्रोजेक्ट के लिए कार्यान्वयन ढांचा समझौते पर हस्ताक्षर किए। सोशल मीडिया पोस्ट में नैरोबी के भारतीय उच्चायोग ने कहा कि डिजिलॉकर समाधान आधिकारिक दस्तावेजों के सुरक्षित डिजिटल भंडारण और वास्तविक समय सत्यापन को सक्षम करेगा, कागजी कार्रवाई को कम करेगा और नागरिकों, छात्रों और व्यवसायों के लिए सार्वजनिक सेवाओं तक पहुंच को बढ़ाएगा।

भारत में, डिजिलॉकर के 50 करोड़ से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं और दो हजार से अधिक सेवाओं के माध्यम से नौ अरब से अधिक दस्तावेज डिजिटल रूप से जारी किए गए हैं, जो कागज और उपस्थिति रहित शासन का आधार बन गया है।