मार्च 27, 2024 9:10 अपराह्न

printer

भारत किसी भी हालात से निपटने को तैयार, सीमा पर है पैनी नजर: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय

 

        सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने कहा है कि आत्मनिर्भरता भविष्य के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में खुद की क्षमताएं विकसित करने पर आवश्यक जोर दिया जा रहा है। उन्‍होंने यह बात एक निजी समाचार चैनल की ओर से आयोजित सम्‍मेलन में कही।

        एक प्रश्‍न के उत्‍तर में सेना प्रमुख ने कहा कि भारत हर तरह से तैयार है तथा संचालन तैयारी उत्तम स्तर की है। उन्‍होंने कहा कि भारत का कार्रवाई तंत्र बेहद पुख्‍ता है। चीन के बारे में जनरल पांडेय ने कहा कि भारत उत्‍तरी सीमाओं के निकट क्षमता विकास तथा बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्‍यान दे रहा है। उन्‍होंने कहा कि सीमा के पास घटनाक्रमों पर भारत की पैनी नजर है।