भारत का 17 सदस्यों का दल चीन के चेंगदू में होने वाले विश्व खेल 2025 में भाग ले रहा है। ये खेल आज से शुरू हो रहे हैं और 17 अगस्त चलेंगे। इन विश्व खेलों में वे खेल शामिल हैं जो ओलंपिक का हिस्सा नहीं है। इन खेलों की शुरुआत 1981 में हुई थी और ये प्रत्येक चार साल में आयोजित होते हैं। इस वर्ष 34 खेलों और 60 स्पधाओं में 253 पदक दिए जाएंगे।
भारत 1981 से ही विश्व खेलों में भाग ले रहा है और अब तक एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल पांच पदक जीत चुका है। आदित्य मेहता ने 2013 में बिलियर्ड्स में देश को एकमात्र स्वर्ण पदक दिलाया था।
भारतीय खिलाड़ी तीरंदाजी, बिलियर्ड्स, रोलर स्केटिंग, वुशु और रैकेटबॉल में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
टीम का लक्ष्य अपनी पदक तालिका में सुधार करना है।