मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 28, 2025 6:13 पूर्वाह्न

printer

भारत का समुद्री क्षेत्र उल्लेखनीय गतिशीलता के साथ विस्‍तृत हो रहा है: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि भारत का समुद्री क्षेत्र उल्लेखनीय गतिशीलता के साथ विस्‍तृत हो रहा है। कल नई दिल्ली में भारत समुद्री सप्ताह 2025 की शुरूआती पहल, एम्बेसडर्स राउंडटेबल को संबोधित करते हुए, श्री सोनोवाल ने कहा कि सरकार न केवल देश के विकास के लिए, बल्कि वैश्विक विकास और आपूर्ति श्रृंखला लचीलेपन के लिए भी क्षमता निर्माण कर रही है। श्री सोनोवाल ने कहा कि मंत्रालय, बंदरगाह अवसंरचना के आधुनिकीकरण, तटीय नौवहन को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समुद्री संपर्क, जहाज निर्माण, रसद और समुद्री प्रौद्योगिकी को मजबूत करने पर भागीदार देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों के साथ बातचीत की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला