दिसम्बर 26, 2025 8:20 अपराह्न

printer

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.30 अरब डॉलर बढ़ा, कुल 693.30 अरब डॉलर

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 19 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में चार अरब तीस करोड डॉलर बढ़कर 693 अरब तीस करोड डॉलर हो गया। सोने का भंडार दो अरब साठ करोड डॉलर बढ़कर 110 अरब तीस करोड डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा संपत्ति सप्ताह के दौरान एक अरब साठ करोड डॉलर बढ़कर 559 अरब चालीस करोड डॉलर से अधिक हो गई। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में सेंट्रल बैंक की स्थिति भी 950 लाख डॉलर बढ़कर 4 अरब 78 करोड डॉलर हो गई और विशेष आहरण अधिकार अस्‍सी लाख डॉलर बढ़कर 18 अरब 74 करोड डॉलर हो गया।