मार्च 10, 2026 6:37 पूर्वाह्न

printer

भारत का रचनात्‍मक अर्थव्‍यवस्‍था क्षेत्र विश्‍व के लिए देश की संस्‍कृति, खाद्य और आस-पास के उत्पादकों से मिलने वाली ताज़ा वस्तुओं का प्रदर्शन कर रहा है: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि भारत का रचनात्‍मक अर्थव्‍यवस्‍था क्षेत्र विश्‍व के लिए देश की संस्‍कृति, खाद्य और सीधे स्थानीय विक्रेताओं या आस-पास के उत्पादकों से मिलने वाली ताज़ा वस्तुओं का प्रदर्शन कर रहा है। उन्‍होंने सबका साथ, सबका विकास-जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति -संबंधी विषय पर आयोजित बजट पश्चात वेबिनार में यह बात कही। श्री वैष्‍णव ने कहा कि प्रौद्योगिकी मीडिया मनोरंजन के क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभा रही है। उन्‍होंने कहा कि इस क्षेत्र का नेतृत्‍व करने में भारतीय सृजकों की सहायता के लिए वेव्‍स मंच का निर्माण किया गया है। श्री वैष्‍णव ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास की पद्धतियों पर चर्चा करने के लिए नीति निर्माताओं और उद्योगपतियों को एक साथ लाते हुए वेव्‍स वैश्विक स्‍तर पर एक स्‍वीकृत मंच बन चुका है। उन्‍होंने बताया कि भारतीय सृजकों के लिए वेव्‍स ने लगभग एक हजार करोड़ रुपए का कारोबार किया है।