भारत फ्रांस में 14 से 25 मई तक आयोजित होने वाले 77वें कान फिल्म महोत्सव में भाग लेगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में भारत सरकार, राज्य सरकार और फिल्म उद्योग के सदस्य शामिल हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि भारत कान फिल्म महोत्सव में पहली बार भारत पर्व की मेजबानी करेगा। कान में भारत मंडप भारतीय फिल्म समुदाय के लिए विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। भारत पर्व में गोवा में होने वाले 55वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आधिकारिक पोस्टर और ट्रेलर का भी अनावरण किया जाएगा।