भारत और श्रीलंका के बीच फेरी सेवा इस महीने की 18 तारीख तक स्थगित कर दी गई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग द्वारा मौसम की चेतावनी के बाद यह घोषणा की गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान तेज़ हवाएँ चलने की चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के नागपट्टिनम से कांकेसंथुराई तक फेरी सेवा का उद्घाटन किया था। पड़ोसी देश के लिए टिकट बुक करने वाले यात्रियों को फेरी सेवा के निलंबन के बारे में सूचित कर दिया गया है।
Site Admin | जून 14, 2025 2:29 अपराह्न
भारत और श्रीलंका के बीच फेरी सेवा इस महीने की 18 तारीख तक स्थगित
