अप्रैल 12, 2024 5:00 अपराह्न

printer

भारत और वियतनाम ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की

भारत और वियतनाम ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की। वियतनाम का प्रतिनिधिमंडल भारत के पांच दिवसीय दौरे पर है। विदेश मंत्रालय में सचिव जयदीप मजूमदार ने बताया कि वियतनाम भारत की पूर्वोन्‍मुखी नीति का एक महत्‍वपूर्ण भागीदार देश है। उन्‍होंने वियतनाम के साथ विभिन्‍न क्षेत्रों में संबंधों को सशक्‍त बनाने की संभावना व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा कि वियतनाम में आर्थिक क्षेत्र में उल्‍लेखनीय प्रगति की है। वह निर्यात और निवेश का एक बड़ा केंद्र है।

वियतनाम भारत मैत्री संघ के अध्‍यक्ष डॉ. ह्यून तान लाप ने स्‍वीकार किया कि भारत और वियतनाम के बीच आपसी संबंध सुदृढ हुए हैं। उन्‍होंने रक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की सराहना की। उन्‍होंने भारतीय संस्‍कृति विशेषकर योग के बारे में कहा कि यह वियतनाम में लोकप्रिय हो रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला