जुलाई 25, 2025 6:44 अपराह्न

printer

भारत और मॉलदीव ने राष्ट्रपति कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की

भारत और मॉलदीव ने आज माले में राष्ट्रपति कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, मॉलदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने द्विपक्षीय बैठक में आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। माले पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी को रिपब्लिक स्क्वायर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी को 21 तोपों की सलामी भी दी गई। उनके साथ राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू भी मौजूद थे। स्वागत समारोह के दौरान मॉलदीव के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

स्वागत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने मॉलदीव के प्रतिनिधियों से बातचीत की, जबकि राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित भारतीय अधिकारियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति कार्यालय में आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए।