भारत और मॉरिटानिया के बीच पहला विदेश कार्यालय परामर्श नौआकोट में आयोजित किया गया। इस दौरान, दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने आपसी हित के व्यापक द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि चर्चा में राजनीतिक सहयोग, आर्थिक साझेदारी, विकास सहायता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
भारत और मॉरिटानिया के बीच मित्रता और सहयोग के दीर्घकालिक संबंध हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार पिछले तीन वर्षों के दौरान लगातार बढ़ा है और यह 2021-22 में 108 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2022-23 में ये 378 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक पर पहुंच गया।