जुलाई 18, 2024 8:50 अपराह्न

printer

भारत और मलेशिया ने पाम ऑयल और अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का फैसला किया

 

भारत और मलेशिया ने पाम ऑयल और अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में मलेशिया के वृक्षारोपण एवं वस्तु मंत्री दातुक सेरी जौहरी अब्दुल गनी से मुलाकात की। वे भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। बैठक के दौरान, दोनों मंत्रियों ने भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय कृषि सहयोग को बढावा देने के अवसरों पर चर्चा की।