दिसम्बर 13, 2025 2:09 अपराह्न

printer

भारत और मलेशिया के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास हरिमौ शक्ति 2025 राजस्‍थान में जारी

भारत और मलेशिया के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास हरिमौ शक्ति 2025 राजस्‍थान में महाजन फील्‍ड फायरिंग रेंज में जारी है। यह अभ्‍यास 18 दिसम्‍बर तक चलेगा।

भारतीय सेना के अनुसार दोनों देशों के सैनिक अंतर संचालन क्षमता और परिचालन तैयारियों को बढ़ाने के लिए गहन संयुक्‍त प्रशिक्षण ले रहे हैं।

प्रशिक्षण में मुख्‍य रूप से घुसपैठ रोकने और आतंकवाद विरोधी अभ्‍यास, संयुक्‍त गश्‍त, घात लगाकर हमला करने की तकनीक, हेलीकॉप्टर आधारित अभियान और एमआई-17 हेलीकॉप्टरों से छिपकर हमला करना शामिल है।