विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और मलेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जिसकी जड़ें ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों में निहित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे के बारे में श्री जायसवाल ने कहा कि इस दौरे में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह दौरा दोनों देशों के बीच विशेष साझेदारी को भी मजबूती प्रदान करेगा।
News On AIR | फ़रवरी 7, 2026 1:56 अपराह्न
भारत और मलेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है: रणधीर जायसवाल