भारत और मंगोलिया के बीच शिष्टमण्डल स्तर की वार्ता नई दिल्ली में चल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना बैठक में उपस्थित हैं। दोनों पक्ष परस्पर संबंधों के सभी आयामों की समीक्षा कर रहे हैं। वार्ता के बाद कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इससे पहले मंगोलिया के राष्ट्रपति राजघाट गए और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्री उखना चार दिन की भारत यात्रा पर हैं।
श्री उखना आज शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। मंगोलिया के राष्ट्रपति के साथ कैबिनेट मंत्रियों, ससंद सदस्यों, वरिष्ठ अधिकारियों, कारोबारी प्रमुखों और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों का उच्चस्तरीय शिष्टमंडल भी आया है। श्री उखना की राष्ट्रपति के तौर पर भारत की यह पहली यात्रा है।