मार्च 21, 2026 8:50 पूर्वाह्न

printer

भारत और भूटान ने डाक सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए 

भारत और भूटान ने डाक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्‍य डाक सेवाओं, तकनीकी विकास, क्षमता निर्माण, लॉजिस्टिक्स, डाक टिकट संग्रह और जानकारी के आदान-प्रदान में सहयोग बढ़ाना है।

डाक विभाग के सचिव की भूटान यात्रा के दौरान भारत के संचार मंत्रालय और भूटान के अवसंरचना व परिवहन मंत्रालय के बीच यह समझौता किया गया। दोनों देशों ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने पर भी सहमति जताई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला