नवम्बर 17, 2025 10:51 अपराह्न

printer

भारत और ब्रिटेन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वारियर का आठवाँ संस्करण आज बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वारियर का आठवाँ संस्करण आज बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ। यह द्विवार्षिक अभ्यास 30 नवंबर तक चलेगा। दोनों देशों के कुल 240 सैनिक इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं। कर्नल नीरज बेनीवाल ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाना है।