अक्टूबर 28, 2025 4:34 अपराह्न

printer

भारत और बेलारूस ने हाल ही में मिन्स्क में आठवें दौर की उच्च-स्तरीय वार्ता की

 

    भारत और बेलारूस ने हाल ही में मिन्स्क में आठवें दौर की उच्च-स्तरीय वार्ता की। इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज ने किया।

    इस वार्ता का मुख्य उददेश्‍य दोनों देशों के संबंधों की संपूर्ण समीक्षा करना था। इसमें राजनीतिक और आर्थिक संबंधों से लेकर सांस्कृतिक आदान-प्रदान, पर्यटन और शिक्षा संबंधी विषय शामिल थे। भारत का मुख्य ध्यान बेलारूस के साथ व्यापार और विनिर्माण सहयोग को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने पर था।

    वार्ता में ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन तथा यूरेशियन आर्थिक संघ जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समूहों के साथ और अधिक निकटता से काम करने के तरीकों पर भी चर्चा की। इस वार्ता में दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि उनकी साझेदारी की वर्तमान क्षमता का पूरी तरह से उपयोग नहीं किया जा रहा है, इसलिए आपसी हित के मुद्दों और साथ ही महत्वपूर्ण वैश्विक तथा क्षेत्रीय मामलों पर सहयोग की बहुत अधिक गुंजाइश है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला