मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जनवरी 5, 2025 11:23 पूर्वाह्न

printer

भारत और बांग्‍लादेश आज 185 मछुआरों और कुछ मछली पकड़ने वाली नौकाओं का करेंगे आदान-प्रदान

भारत और बांग्‍लादेश आज 185 मछुआरों और कुछ मछली पकड़ने वाली नौकाओं का आदान-प्रदान करेंगे, जो एक दूसरे के यहां पकड़ी गयी थीं। बांग्‍लादेश 95 भारतीय मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को सौंपने पर सहमत हो गया है।

 

इसी प्रक्रिया में भारत ने भी अपने यहां हिरासत में लिए गए 90 बांग्‍लादेशी मछुआरों को छोड़ने पर सहमति व्‍यक्‍त की है। भारत में पकड़ी गई बांग्‍लादेश की दो नौकाएं और बांग्‍लादेश में पकड़ी गई छह भारतीय नौकाएं भी एक दूसरे को सौंपी जाएंगी।

 

इससे पहले गुरूवार को बांग्‍लादेश के अधिकारियों ने 95 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। उन्‍हें बांग्‍लादेश तटरक्षक को सौंपा गया था ताकि प्रत्‍यर्पण प्रक्रिया पूरी की जा सके। ये मछुआरे दो महीने से अधिक समय से बांग्‍लादेश की जेलों में थे।