भारत और फ्रांस के बीच 8वां संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति आज फ्रांस के ला कैवेलरी में शुरू हुआ। भारतीय सेना की टुकड़ी में 90 सैन्य कर्मी शामिल हैं। इसका नेतृत्व जम्मू-कश्मीर राइफल्स की बटालियन कर रही है। फ्रांस की सेना की टुकड़ी में भी 90 सैन्य कर्मी शामिल हैं।
अभ्यास शक्ति भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच द्विवार्षिक स्तर पर आयोजित किया जाने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य अंतर-संचालन, परिचालन समन्वय और परस्पर अनुभवों का साझा करना है। यह अभ्यास शांति, स्थिरता और वैश्विक सुरक्षा के प्रति भारत और फ्रांस की साझा प्रतिबद्धता को व्यक्त करेगा।