फ़रवरी 20, 2026 9:45 अपराह्न

printer

भारत और फिनलैंड ने संयुक्त समन्वय समूह के अंतर्गत रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और फिनलैंड ने आज संयुक्त समन्वय समूह के अंतर्गत रक्षा उत्पादन संबंधों को मजबूत करने और आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में फिनलैंड के विदेश मंत्रालय के विशेष दूत एंटी वासारा से मुलाकात की। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि बैठक में अंतरिक्ष, क्वांटम कंप्यूटिंग और विशिष्ट प्रौद्योगिकियों में भारत-फिनलैंड रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने अफ्रीकी संघ के राजनीतिक मामलों, शांति और सुरक्षा आयुक्त बैंकोले अदेओये से भी मुलाकात की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला