भारत और न्यूजीलैंड ने आज बागवानी सहयोग पर संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित की। पिछले वर्ष मार्च में दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन के अन्तर्गत यह एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से कृषि विभाग की संयुक्त सचिव प्रिया रंजन और न्यूजीलैंड की ओर से द्विपक्षीय संबंध तथा व्यापार के संभागीय प्रबंधक स्टीव आइन्सवर्थ ने वर्चुअल माध्यम से की। बैठक में दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने बागवानी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भाग लिया, जिसमें कीवी फल और सेब तथा नाशपाती जैसे फलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया।
बैठक का समापन दोनों कार्य योजनाओं के लिए समय-सीमा और कार्यान्वयन रूपरेखा को अंतिम रूप देने के साथ हुआ।