जुलाई 5, 2025 8:34 पूर्वाह्न

printer

भारत और त्रिनिदाद-टोबैगो समझौतों से सांस्कृतिक, खेल और शिक्षा क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत होगी: नीना मल्होत्रा

विदेश मंत्रालय में दक्षिण देशों के मामलों की सचिव नीना मल्‍होत्रा ने कहा है कि भारत और त्रिनिदाद-टोबैगो के बीच हुए समझौतों से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, खेल और शैक्षिणिक जगत में साझेदारी और अधिक प्रगाढ़ होगी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो की सफल यात्रा के बाद पोर्ट ऑफ स्‍पेन में मीडिया को सम्‍बोधन में सुश्री मल्‍होत्रा ने कहा कि यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने कई घोषणाएं की। इनमें भारतीय प्रवासियों की छठी पीढ़ी तक के सदस्यों को ओसीआई सुविधा का विस्तार शामिल है। त्रिनिदाद एवं टोबैगो में भारतीय प्रवासियों की आबादी 40 से 45% है।

 

उन्‍होंने कहा कि यात्रा के दौरान त्रिनिदाद और टोबैगो ने घोषणा की कि वह आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन- सी.डी.आर.आई. और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में शामिल हो रहा है।