मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 14, 2023 1:58 अपराह्न | भारत-जापान साइबर संवाद

printer

भारत और जापान ने टोकियो में साइबर क्षेत्र में आपसी सहयोग पर चर्चा की और साइबर सुरक्षा तथा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की

भारत और जापान ने द्विपक्षीय साइबर सहय़ोग पर विचार-विमर्श किया और इस क्षेत्र में तथा 5जी प्रौद्योगिकी सहित सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में हुई प्रगति की समीक्षा की। जापान के टोकियो में आज सुबह आयोजित भारत-जापान साइबर संवाद में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में साइबर राजनय संभाग की संयुक्त सचिव सुश्री मुआनपुई सैयावी ने किया।
 
दोनों पक्षों ने साइबर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा संय़ुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय और क्षेत्रीय मंचों पर परस्पर सहयोग पर विचार-विमर्श किया। साइबर सुरक्षा के लिए क्षमता निर्माण और आपसी सहयोग पर बल दिया गया।
 
अगले वर्ष भारत-जापान साइबर संवाद में नई दिल्ली में आयोजित होगा।