भारत और जापान के बीच संयुक्त नौसेनिक अभ्यास-जीमेक्स-24 आज से जापान के योकोसुका में शुरू हो गया है। भारतीय नौसेना के अनुसार इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों की नौसेनाएं समुद्र में अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेंगी। भारतीय नौसेना का स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस शिवालिक और जापान का युद्धपोत डिस्ट्रॉयर जे एस यूगिरी इस संयुक्त अभ्यास में भाग ले रहा है। भारतीय नौसेना ने कहा है कि यह संयुक्त समुद्री अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करता है।
Site Admin | जून 11, 2024 8:47 अपराह्न
भारत और जापान के बीच संयुक्त नौसेनिक अभ्यास जीमेक्स-24 जापान के योकोसुका में शुरू
