भारत और जापान के रक्षा और विदेश मंत्रियों की तीसरी बैठक नई दिल्ली में मंगलवार को होगी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर हिस्सा लेंगे। जापान की ओर से रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा और विदेश मंत्री योको कामिकावा बैठक में शामिल होंगे। दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों की पिछली दो बैठकें 2019 में नई दिल्ली में और 2022 में तोक्यो में हो चुकी हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जापान, भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण देश है। दोनों देशों के बीच रक्षा और विदेश मंत्रियों की बैठक की शुरुआत आपसी सुरक्षा और रक्षा सहयोग प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से की गई है। भारत अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और रूस के रक्षा और विदेशमंत्री के साथ भी एक साथ बैठकें करता रहा है।