भारत और ग्रीस ने आज नौसेना और संयुक्त अभ्यासों का विस्तार करने, प्रशिक्षण को मजबूत करने और परिचालन सहयोग तथा द्विपक्षीय समुद्री सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
ग्रीस के लेनिक नौसेना जनरल स्टाफ के प्रमुख वाइस एडमिरल दिमित्रियोस एलेफ्थेरियोस कटारस ने नई दिल्ली में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी से मुलाकात की। नौसेना प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान दोनों देशों के नौसेना प्रमुख ने समुद्री सुरक्षा, अंतर-संचालनीयता और गहन पेशेवर सहयोग को बढ़ावा देने के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की।