भारत और केन्या ने कृषि क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित की। इसकी सह-अध्यक्षता कृषि और किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव अजीत कुमार साहू और केन्या के विदेश तथा प्रवासी कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधि स्टीफन रोनो ने वर्चुअल माध्यम से की।’
इस दौरान दोनों पक्षों ने कृषि क्षेत्र में वर्तमान प्राथमिकताओं, प्रमुख चुनौतियों और उभरती पहलों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कृषि अनुसंधान, बाजार तक पहुंच, कृषि मशीनीकरण, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।