फ़रवरी 27, 2026 10:22 पूर्वाह्न

printer

भारत और केन्या के बीच रक्षा अनुसंधान, विकास और उत्पादन में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

भारत और केन्या के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की चौथी बैठक में रक्षा अनुसंधान, विकास और उत्पादन में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। कल हुई बैठक में सैन्य सहयोग बढ़ाने, प्रशिक्षण के अवसर बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा सहयोग मजबूत करने पर भी बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने नौसेनाओं के बीच पारस्परिक संपर्क सहित सैन्य संबंधों को व्यापक बनाने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में रक्षा सहयोग मजबूत करने और विस्तारित करने के लिए पांच वर्षीय कार्य योजना तैयार करने पर सहमति बनी। दोनों देशों ने अनुकूलित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहयोग, सैन्य अभ्यास, सीमा प्रबंधन, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और साइबर सुरक्षा जैसे उन्नत क्षेत्रों में क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण और ज्ञान आदान-प्रदान सहित सैन्य चिकित्सा सेवा में सहयोग पर भी चर्चा की।