मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 9, 2025 2:35 अपराह्न

printer

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सशस्त्र बलों के बीच परिचालन साझेदारी को मज़बूत करने के लिए महत्वपूर्ण रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया ने प्रमुख रक्षा समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्‍टेलिया के उप-प्रधानमंत्री तथा रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्‍स की उपस्थिति में यह समझौते हुए। ऑस्‍टेलिया यात्रा पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मार्ल्‍स के साथ केनबरा में बातचीत की। दोनों नेताओं ने रक्षा उद्योग, साइबर रक्षा, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय चुनौतियों सहित भारत-ऑस्‍ट्र‍ेलिया रक्षा सहयोग के सभी आयामों की समीक्षा की। उन्‍होंने व्‍यापक रणनीतिक भागीदारी के महत्‍व की पुष्टि की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में  राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्‍होंने भारत के रक्षा उद्योग में तेजी से वृद्धि और उच्‍च गुणवत्‍ता रक्षा प्रौद्योगिकी के रूप में वैश्विक स्‍तर पर भारत की बढ़ती विश्‍वसनीयता का उल्‍लेख किया। दोनों नेताओं ने भारत और ऑस्‍ट्र‍ेलिया के बीच सुदृढ़ रक्षा उद्योग साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की। राजनाथ सिंह ने सीमा पार से आतंकवाद और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर ऑस्‍ट्र‍ेलिया के सहयोग के लिए धन्‍यवाद दिया। उन्‍होंने कहा कि दोनों देश मुक्‍त, खुले और प्रतिकूल परिस्थितियां सहने में सक्षम हिंद प्रशांत के लिए सहयोग और सुदृढ़ करेंगे।

 

 

ऑस्‍ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्‍स ने कहा भारत के साथ नया रक्षा समझौता दोनों देशों के सशस्‍त्र बलों की बीच संचालन भागीदारी को मजबूत करने में महत्‍वपूर्ण कदम है।

   

 

राजनाथ सिंह ने ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एन्‍थनी एल्‍बनीज़ के साथ भी बैठक की। सोशल मीडिया पोस्‍ट पर राजनाथ सिंह ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच परस्‍पर संबंध घनिष्‍ठ और मजबूत होते रहेंगे।

   

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑस्‍ट्रेलिया के विदेश मंत्री पैनी वॉंग से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता की। इससे पहले कैनबरा में उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया युद्ध स्‍मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनाथ सिंह भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच रक्षा और सामरिक संबंधों को मजबूती देने के लिए आज सुबह कैनबरा पहुंचे थे।